हाउस वाइफ

                            हमारी सर्वे टीम ने दरवाजा खटखटाया तो एक सुन्दर सी महिला घर से बहार आई। मैने  उन महिला को बताया की हम महिला उत्थान समिति से है , समाज में महिलाओ की स्थिति को जानने के लिए घर -घर सर्वे कर रहे है। और हम चाहते है कि आप हमारे सर्वे का हिस्सा बने व हमारे सवालो का जवाब दे। 



आपका नाम:- शिल्पी 
घर में सदस्य:- 03 
आपके पति का व्यवसाय :- स्वरोजगार 
उनकी मासिक आय :- 40000 रूपये 
                         इसके बाद मैंने शिल्पी जी से उनके व्यवसाय के बारे में पूँछा  तो उनका जो जवाब था वह सुनकर मई आश्चर्य में पद गया। शिल्पी जी ने बताया की क़्वीन  ऑफ़ हाउस ,मैंने पुनः पूँछा  आप समझी नहीं मेरा पूंछने का तात्पर्य है आप जॉब करती है या हाउस वाइफ है तो उन्होंने कहा मैंने घर से शादी नहीं की है इसलिए मई हाउस वाइफ कैसे हुई।  मुझे मेरे घर पर मेरे पति , बच्चो व बड़ो से बहुत ज्यादा प्यार व स्नेह मिलता है जिससे मै घर की रानी जैसा अनुभव करती हूँ  , तो मैं हुई न क़्वीन  ऑफ़ हाउस। यह सुनकर मुझे लगा सही है गृहणी को जो कामकाजी नहीं है उन्हें हाउस वाइफ न कहकर क़्वीन  ऑफ़ हाउस कहना और बनाना हमारा कर्तव्य है तभी  सही मायने में नारी उत्थान हो सकेगा। 



धन्यवाद 
आपका विनय सेंगर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

basic knowledge of mutual fund....

ChatWise a New Social media evolution. Use and Earn

PURI, GANGASAGAR with KAMAKHYA YATRA offered by IRCTC