इन्वेस्टमेंट में होने वाली गलतियाँ

इन्वेस्टमेंट में होने वाली गलतियाँ 

                                निवेश एक बहुत ही आवश्यक  होता है, हम  अधिकांश भारतीय लोग निवेश की सही समझ को जानते ही नहीं है की क्या निवेश है और यह कितना आवश्यक है किस जगह निवेश किया जाये। हम निवेश में बहुत गलतियां करते है और बिना कैलकुलेशन के ही निवेश कर देते है , साथ ही इस प्रकार के निवेश में फास जाते है और जब इस निवेश से निकलना चाहते है तो या तो हमें घाटा  होता है या फिर उम्मीद से कम रिटर्न मिलता है।  तो जानिए हम कहाँ गलत निवेश करते है। 


1 - स्वर्ण आभूषणों में निवेश :
                  भारत मे सोना जितना प्रसिद्ध हैं शायद ही इतना कही और होगा। भारत के लोगो का मोह भी आभूषणों के  साथ होता है।  भारत मे लगभग हर इंसान जीवन मे कभी ना कभी सोना ज़रूर खरीदता हैं। सोने को ले कर सबसे बड़ी ग़लतफहमी जो लोगो मे होती हैं वो ये हैं की इसे निवेश के रूप मे देख कर वो सोने के गहने खरीदते हैं।

संबंधित इमेज



                  सोना निवेश के लिए अच्छी चीज़ हैं पर गहनों के रूप मे नहीं बल्की सिक्कों और बार के रूप मे क्योंकि ज़ब आप सोना बेचते हैं तो जोहरी आपको गहनों का मेकिंग चार्ज नहीं देता बल्की उसके पैसे काट लेता हैं। यानी ज़ब आपने सोना ख़रीदा था और उसपे अलग से पैसे खर्च करके गहना बनवाया था वो पैसे आपके व्यर्थ गए। इसलिए जब भी आप सोने में निवेश के बारे में सोचे तो आपको और भी कई अल्टरनेटिव तरीको के बारे में सोचना चाहिए जिसमे की gold ETF  भी एक है। 

2 -फ्लैट या मकान खरीदना :-  
                लोग अक्सर फ्लैट को निवेश समझने की गलती कर बैठते हैं। आइये आपको बताता हूँ ये कितना गलत हैं। अगर कोई व्यक्ति  25  लाख का 2 bhk किसी अच्छी सोसाइटी मे लेता हैं  ये सोच कर की उसने अच्छा निवेश करा हैं तो कुछ तथ्यों को जान लेते हैं -

                         


                      मान ले की कोई व्यक्ति 25  लाख में से २० लाख लोन लेता है वो भी 10 साल के लिए 9 %वार्षिक दर से तो उसे principal  -20  लाख के साथ 10 लाख 40  हजार 218 रूपये भरने पड़ेंगे जिसमे 5 लाख जी आपके लगे है।  इसके अलावा आपको लगभग 2   हजार  महीना  मेंटिनेंस मतलब 1 लाख 20  हजार एक्स्ट्रा साथ में 3 0  हजार रंगरोगन के   कुल मिला कर आपका निवेश लगभग 36  लाख  50 हजार। 


                                   अगर यही निवेश 20  साल के लिए हुआ तो आपको लगभग 49  लाख का निवेश आएगा  पर यहाँ ये सोचने वाली बात है की कोई आपके 25  लाख के घर के लिए जोकि 10 /20  साल पुराना  है  इतने पैसे क्यों देगा यहाँ अगर आपके पास फ्लैट है तो और ज्यादा परेशानी है। 


कार खरीदना :-
                                 लोग अक्सर कार  खरीदना अच्छा निवेश समझते हैं क्योंकि उनके अनुसार इससे कैब और बस के पैसे बचते हैं। मान लीजिये विनय सेंगर  नाम का एक व्यक्ति जो ऑफिस  से लगभग 10  किलोमीटर दूर रहता हैं वोकार  खरीदने का फैसला करता हैं। तो समझिये उसे घाटा होता है या फायदा। यदि विनय बस लेता तो उसे 50  रूपये x  लगभग 26  दिन मतलब x  120   महीने =कुल  156000  रूपये।ये खर्चा 10  साल का है। 

            यही अगर विनय कार लेता तो 4  लाख की कार 0  डाउन पेमेंट पर लेता तो 10 % की दर से 7 साल के लिए तो विनय को रूपये 6640 /महीना देने होंगे।  इसमें इन्सुरेंस शामिल नहीं है। कुल खर्चा लगभग 8 लाख।
३:-जीवन बीमा  :- 
            एल आई सी जिसका मुख्य उद्देश्य है बीमा सुरक्षा, उसे भारतीय अक्सर निवेश समझ बैठते है। उसी तरह आप नागरिक अभी भी जोखिम कभर की कोस्ट नहीं समझते और बीमा प्रीमियम के बारे में भी गलत फहमी है।

                       जीवन बीमा  जिसे की लोग इन्वेस्ट समझ लेते है।  ये पूरी तरह से गलत है। जीवन बीमा  का उद्देश्य केवल आपके जाने के बाद आपके परिवार को आर्थिक स्वन्त्रता  दिलवाना है , जबकि लोग अपने जीवन बीमा  एजेंट से इस बात पर लड़ते है की अपने तो बताया था कि  इतना पैसा मिलेगा पर मिला तो इतना कम।  जबकि वो ये नहीं जानते की जो बीमा  अपने ख़रीदा था वो आप अपने परिवार के लिए ले रहे थे।


धन्यवाद 
विनय सेंगर 
विजिट vinaysengar

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NEW INCOME TAX E- VERIFICATION PORTAL

ChatWise a New Social media evolution. Use and Earn

HDFC Cash Management Services - OVERVIEW