जाने अपने अर्धसैनिक बलो को.....

                   आज आपको बताते है की अर्धसैनिक बल क्या है? वैसे तो ये सब कोई जनता है की हमारे देश की सेवा भारत की सेना करती है जो  तीन बलो  में विभाजित है जिसे सभी जानते है जो कि..
1)थल सेना 
२)वायु सेना
३) नेवी (जल सेना )
  है परन्तु इन मुख्य सेनाओ के अलावा भी कई बल है जो भारत की अखंडता को बनाये रखने में अपनी मुख्य भूमिका निभाते है , जिन्हें अर्धसैनिक बल कहते थे 1 परन्तु बाद में भारत सरकार द्वारा इनका नाम 
चित्र सोजन्य  से :- फेसबुक 
बदलकर केंद्रीय सशत्र पुलिस बल नाम दिया जिनमे आपको मुख्य अर्धसैनिक बलो के बारे में बताता हूँ 1

केन्द्रीय ओध्योगिक सुरक्षा बल :- यह बल भारत के मुख्य INSTALATION  जैसे  ताजमहल , एअरपोर्ट , मेट्रो स्टेशन , और भी कई ओद्योगिक घरानों को भी सुरक्षा प्रदान करता है1
          इसके अलावा यह भारत के चुनाव में भी अपनी सेवाए प्रदान करता है 1इस बल की मुस्तैदी के कारण ही भारत ही धरोहरे  सुरक्षित है 1

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल :- यह भारत के पुराने अर्धसैनिक बलो में से एक है व इसे एशिया का सबसे बड़ा सुरक्षा बल होने का भी गौरव प्राप्त है 1 यह बल अपने नाम के अनुसार भारत की आन्तरिक सुरक्षा में अहम् रोल निभाता है , यह सम्पूर्ण भारत में अपनी सेवाए देता है, इसके पास कश्मीर की सुरक्षा , असम , नक्सलवादी इलाको में इसके तैनाती है 1
           यह बल अभी तक सभी अर्धसैनिक बलों  से ज्यादा कुरबानिया दे चूका है , इसके अलावा इस बल को सबसे ज्यादा गलेंट्री मैडल पाने का भी गौरव है 1 इसके अलावा यह बल विभिन्न स्पेशल बल भी रखता है जो निम्न  है :-
1) कोबरा फ़ोर्स
२) रेपिड एक्शन फ़ोर्स(आर . ए .एफ)
३) पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप 
४)स्पेशल ड्यूटी ग्रुप 
          एक सबसे महत्वपूर्ण बात इस बल की यह हा कि यह भारत का ऐसा अकेला बल है जिसके झंडे और लोगो  पर भारत का झंडा है 1

इंडो- तिब्बत पुलिस बल :-   यह बल अपने नाम के अनुसार भारत तिब्बत (चीन) की सीमा की रखवाली करता है और इनके जवानों हो हिम वीर करते है क्योकि इनके जवान ग्लेशिअर से भी उचाई वाले स्थानों पर तैनात रहते है 1 आप लोग अक्सर टेलीविज़न पर भारत -चीन के जवानों को आपस में झगड़ते देखते है उनमे से ज्यादा विडियो इन्ही जवानों के होते है 1

सीमा सुरक्षा बल :-  यह एक ऐसा बल है जो की भारत की सबसे संवेदन शील सीमा की सुरक्षा करता है इसके अलावा अभी इसे नक्सलवाद इलाको में भी लगाया गया है , बी.एस.एफ. को भारत भी प्रथम रक्षा पंक्ति भी कहते है क्योकि यह सीमा पर होने वाले किसी भी हमले को सबसे पहले झेलता है और  वीरता के साथ उसका जवाब भी देने में माहिर है 1 यह बल कश्मीर के ठन्डे इलाके से लेकर रेगिस्तान तक फैला है और विभिन्न प्रकार के मौसम को बखूबी झेलता है 1 इस बल में वीरता से भरे हुए कई किस्से है यह बल आर्मी के साथ मिलकर युद्ध  लड़ता है क्योकि इनको सीमा क्षेत्र की जानकारी होती है 1

सशत्र सीमा बल :- सशत्र सीमा बल को पहले हम स्पेशल सर्विस ब्यूरो के यूप में पहनते थे अभी यह बल पहाड़ी इलाको में नार्थ-ईस्ट क्षेत्र में जनजाति को मुख्य धारा में जोड़ने का काम करता है 1 इसके अलावा यह बल आन्तरिक सुरक्षा में भी अपनी सेवाए देता है 1 वर्तमान में भारत नेपाल की सीमा में तस्करी रोकने का काम भी इसी बल के पास है  1
असम राइफल :- असम राइफल भारत का सबसे पुराना अर्ध सैनिक बल है और वर्तमान में सही मायनो में यही एक अर्धसैनिक बल बचा है तट रक्षक बल को छोड़कर 1 इस बल के पास नार्थ-ईस्ट की सुरक्षा के व नेपाल सीमा की सुरक्षा है यह बल CRPF आर्मी , SSB इत्यादि बलो के साथ मिलकर नार्थ-ईस्ट की सुरक्षा में लगा है 1 
              अब आपको यह बताते चले की इन बलों को हम सब सेना समझाने की भूल करते है जबकि इनकी सुविधा व अन्य वेतन भत्तो में इन्हें सेना से कम भत्ते व सुविधाए मिलती है 1 जबकि ये बल शांति काल में भी लगातार अपनी शहादत देते चले आ रहे है और एक और महत्वपूर्ण बात की सातवे वेतन आयोग में इस सुरक्षा बलों को लगभग सिविल सर्विस के समकक्ष रखा गया है व सन २००४ के बाद भर्ती हुए जवानों को पेंशन भी नहीं मिलेगो , जो की सही नहीं है 1 इन सुरक्षा बलों में अब वैन रेंक ओने पेंशन की मांग बढ़ रही है और समय आ गया है की भारत सरकार पुनर्मूल्यांकन करे और इन बलों की जायज मांगो को पूर्ण करे 1 अगर आपको किसी अन्य जानकारी चाहिए तो हमसे पूंछे 1

जय हिन्द 
आपका विनय कुमार 

                 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NEW INCOME TAX E- VERIFICATION PORTAL

ChatWise a New Social media evolution. Use and Earn

HDFC Cash Management Services - OVERVIEW